कोरोना की जंग में सारथी बने पुलिस कर्मी सम्मानित

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना वायरस को हराने की जारी जंग में जनता की सेवा और सुरक्षा में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात पुलिस का सम्मान बढ़ा है| इसी के चलते शहर कोतवाली पुलिस का फूल मालाओं और अंगवस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया|
नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी पूर्व वीडीसी ममता दुबे के नेतृत्व में लोगों ने शहर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय, घुमना चौकी इंचार्ज शिव शंकर तिवारी, तिकोना चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी, पल्ला चौकी इंचार्ज सुनील कुमार आदि के साथ ही कोतवाल के हमराही आरक्षी सुनील यादव, सुमित कुमार, राजीव कुमार, विमलेश को फूल मालाओं से स्वागत करने के साथ ही उन्हें अंगवस्त्र भी भेट किया गया|
इससे पूर्व कोतवाल की सरकारी गाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया और कोतवाली से फूलों से सजी जीप नुनहाई मोहल्ले के निकट पंहुची जंहा पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया गया|
इस दौरान सुनील दुबे, पूर्व सभासद मनोज अग्निहोत्री, पूनम मिश्रा, पूजा दीक्षित, शिवम, राजीव, सूरज आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]