आगरा में 11 दिनों से भर्ती कमालागंज की महिला मौत के बाद निकली कोरोना पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते लगभग 11 दिन पूर्व ब्रेन हेमरेज के चलते आगरा में भर्ती करायी गयी महिला की बीते दिन मौत हो गयी| उसके शव का आगरा में ही दफना दिया गया है| लेकिन उसकी कोरोना रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव मिली है| उसके साथ ही लोगों के भी नमूने लिए गये है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला को बीते 3 अप्रैल को आगरा के भगवान टॉकीज स्थित एक अस्पताल में ब्रेन हैमरेज की शिकायत पर भर्ती किया गया था| उसका उसी अस्पताल में इलाज चल रहा था| मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में कई लोगों के पॉजिटिव होंने से अस्पताल में भर्ती महिला का बीते रविवार को सैम्पल लिया गया था| बीते सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे उसकी ब्रेन हैमरेज के चलते अस्पताल में ही मौत हो गयी|  सोमबार रात लगभग 10 बजे महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली|
आगरा जिला प्रशासन के द्वारा उसके शव को वहीं कब्रिस्तान में दफना दिया गया| इसके साथ मृतका के पति का भी नमूना लिया गया| पति अभी वापस घर नही लौटा| वही महिला की मौत की सूचना पर उसके गाँव से परिजन आगरा पंहुचे| लेकिन उन्हें उसका शव देखने को नही मिला| जिसके बाद परिजन घर लौट आये| इसकी सूचना अधिकारियों को मिलने पर स्वास्थ्य टीम गाँव पंहुची और मृतका के परिजनों को कोरनटाइन कराने के लिए ले गयी|
एसडीएम सदर अनिल कुमार ने महिला की मौत और उसके कोरोना पॉजिटिव होनें की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की| उन्होने बताया कि महिला की मौत होनें की उन्हें जानकारी नही है| उन्होंने बताया कि महिला के परिजन आगरा के पारस अस्पताल गये थे| सुरक्षा के लिहाज से परिजनों को विशेष निगरानी में रखा जायेगा|उनकी जाँच भी करायी जायेगी और कोरनटाइन किया जायेगा| अभी खतरे की बात नही है| फ़िलहाल सब सामान्य है|