फर्रुखाबाद:( नगर प्रतिनिधि) लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन मेहनत करने में लगा है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों के बाहर न घूमे इसके लिए जनपदभर में पुलिस सड़कों पर तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है। सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात है। पुलिसकर्मी सभी लोगों से अपने घरों में रहकर लॉकडाउन की अपील भी कर रहे है लेकिन कुछ लोग मान नही रहे। ऐसे लोगों पर रोजाना कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बाजार में व गलियों में घूम रहे लोगों के साथ सख्ती बरती। अकारण घूम रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया|
शनिवार को शाम जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों के साथ ही साथ गलियों में भी फ्लेग मार्च किया| बेबजह घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती कर दी| जिससे सड़क पर घूम रहे लोग घरों में दुबक गये| डीएम का पारा सख्त देख पुलिस भी पूरी तरह से बल्लेबाजी करती दिखी और सड़क पर घूम रहे पर लाठियां पटक कर उन्हें खदेड़ा| जिससे मुख्य मार्गो से लेकर गलियों में भी सन्नाटा छा गया|
शहर कोतवली पुलिस ने लॉक डाउन का उलंघन करने वाले चार लोगों को दबोच लिया| उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है| सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय आदि रहे|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉक डाउन का उलंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही जारी है| जो कानून का पालन नही करेंगे| पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगी|
डीएम-एसपी सख्त: सड़क पर घूम रहे चार लोगों को पुलिस ने उठाया
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


