कोरोना से बचाव को जागरूक कर बांटी राहत सामग्री

0
146

फर्रुखाबाद: लॉकडाउन के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों की मदद में जिला प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं। गरीबों में भोजन पैकेट व खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। साथ ही लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। अफसर लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिला रहे। वही समाजसेवियों और राजनैतिक दलों के लोगों ने भी राहत पंहुचाने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया|
सांसद मुकेश राजपूत ने शनिवार को विकास खंड बढ़पुर के कई गांवों में जाकर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के साथ राहत सामग्री का वितरण किया और उन्हें सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने के लिए जागरूक किया|  सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने अपनी ग्राम सभा सिरौली में गरीबो को राशन और राहत सामग्री का वितरण किया| और उनकी हर सम्भव मदद की बात कही|
कानपुर रोड याकूतगंज स्थित एस बी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विवेक यादव (वरिष्ठ सपा नेता) ने कोरोना वाइरस से लड़ाई में एक प्रयास अपने क्षेत्र के गरीब जनमानस को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने गाँव वालों से लगातार दूरी बनाकर रखने और हर घंटे हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। युवा सपा नेता सचिन सिंह यादव ने विद्यालय आकर साथ में सेनेटाईजर और मास्क किट वितरित की।ग्राम बलिपुर, नौसारा, हुसैनपुर , रहंगाई, प्रथवीपुर सहित आधा दर्जन गाँव में राहत सामग्री वितरित की गयी। इस अवसर पर प्रतीक गुप्ता, अनुराग पाल, यतेंद्र कुशवाह, अनुरोध यादव, विमलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।।
गरीब असहाय सेवा संस्थान और हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने रोज की भांति आज भी राहत सामग्री का वितरण जगह-जगह किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]