परदेशी बाबुओं के घर के दरवाजों पर नोटिस चस्पा

0
126

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन की तरफ से बाहर से आये लोगों को घर में ही क्वारंटीन करने के लिए उनके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है| इसके साथ ही साथ उन्हें घर से बाहर 14 दिनों तक ना निकलने की हिदायत दी गयी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोता बहादुर पुर व भगुआनगला में जो लोग कोरोना के चलते बाहर से अपने-अपने घरों में लौटे है उनके घर के दरबाजे पर जिला प्रशासन ने नोटिस चस्पा करा दिया है| नोटिस में लिखा है कि कृपया प्रवेश ना करे क्वारंटीन किया हुआ घर है| नोटिस 11 अप्रैल तक के लिए चस्पा किया गया है|
सोताबहादुरपुर में आबादी 8 से 10 हजार है यंहा लगभग 40 लोगों के घरों पर नोटिस लगाया गया है| वही भगुआ नगला की आबादी लगभग चार हजार है जिसमे 15 लोगों के घरो में नोटिस लगा है|  लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। इसके पूर्व सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराई गई। हालांकि इनमें कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं पाया गया। बाद में सभी लोगों उनके घरों पर क्वारंटीन कर दिया।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]