जेल में बंद दुष्कर्मी निलंबित लेखपाल का साथी गिरफ्तार

0
99

फर्रुखाबाद: अपनी ही पुत्री के साथ बलात्कार करने और साथियों के साथ मुंह काला करने वाले निलम्बित लेखपाल के एक और साथी को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
फतेहगढ़ के एक मोहल्ला न्यू कालोनी भोलेपुर निवासी निलंबित लेखपाल प्रवेश सिंह तोमर पर अपनी ही दूसरी पत्नी की बेटी के साथ साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा था| जिस मामले में वह एटा जेल में बंद है| घटना के बाद पुलिस उसके कई साथियों को भी जेल में भेज चुकी है| रविवार को पुलिस नें निलम्बित लेखपाल प्रवेश के साथी विशनू शरण रस्तोगी पुत्र हरीशरण रस्तोगी निवासी द्वारिका टावर सेक्टर 5 जागृति बिहार मेरठ को रोडबेज वर्कशॉप फतेहगढ़ से गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]