फर्रुखाबाद: नगर पालिका परिषद में एक पालिका अध्यक्ष और दो-दो ईओ के गोरिल्ला युद्ध में विकास कार्यो को पावर ब्रेक लग गया है| जिसके चलते अब अपने-अपने चहेते ठेकेदारों को मलाई काटने का मौका देंने के लिए वर्तमान में ई-टेंडर के नाम पर करोड़ो के वजट को पालिका फर्रुखाबाद की अध्यक्ष के करीबियों को देनें का प्रयास किया जा रहा है| जिसका एक बड़ा फर्जीबाड़ा करने का आरोप लग रहा
नगर पालिका परिषद कायमगंज की ईओ और फर्रुखाबाद की प्रभारी ईओ सीमा तोमर नें बीते 15 फरवरी को दो टेंडरों का नोटिस जारी किया| जिसमे एक नोटिस आधा सैकड़ा कार्यों का था जो 2 करोड़ 85 लाख 20 हजार 353 रूपये का और दूसरा ई-टेंडर नोटिस 31 काम का 4 करोड़ 96 लाख 39 हजार 419 रूपये का जारी किया गया| जिसकी निविदा 18 तारीख को अपलोड की गयी| लेकिन नोटिस अपलोड नही किया गया|
18 को निविदा अपलोड होंने के बाद 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक टेंडर जमा किये जाने की अंतिम तारीख भी तय की गयी| जबकि 21 से 23 तक बैंको का अवकाश है| तो सम्बन्धित फर्म इन दिनों में डीडी कैसे बना लेगी| अब यह भी समझें की जो टेंडर नगर पालिका की सरकारी बेबसाइड पर सो कर रहे है उसी में खेल करने का आरोप लगा रहा है| जिसमे टेंडर नगर पालिका कायमगंज के नाम से शो कर रहा है| भीतर खोलने पर नगर पालिका फर्रुखाबाद शो हो रहा है| नगर पालिका फर्रुखाबाद के स्थानीय ठेकदार बीते कई दिनों से चकरघिन्नी बने रहे| ठेकदारों नें आरोप लगाया है कि अपने चहेते ठेकेदारों को मलाई खिलने के चलते पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और प्रभारी ईओ सीमा तोमर नें यह किया है|
प्रभारी ईओ सीमा तोमर नें जेएनआई को बताया कि यह व्यवस्था एकदम क़ानूनी रूप से बैध है| यदि ईओ के पास किसी दूसरी पालिका का चार्ज होता है और वह जब टेंडर अपलोड करेगा तो मूल तैनाती की जगह पर ही टेंडर डिस्प्ले होगा| जिस जगह का अतिरिक्त कार्यभार ईओ के पास है उस जगह पर पालिका का टेंडर शो नही करेगा|
फर्रुखाबाद के टेंडर कायमगंज पालिका के नाम से ई-पोर्टल पर हो रहे डिसप्ले
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


