जसमई दरवाजा व्यापार मंडल की कार्यकारणी गठित

0
141

फर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने जसमई दरवाजा व्यापर मंडल का गठन कर उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है|
जसमई दरवाजा स्थित रायपुर चौकी के निकट बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| जिसमे अध्यक्ष शिवशंकर श्रीवास्वत, महामंत्री स्वदेश कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संरक्षक पूर्व प्रधान संजीव कश्यप बने| स्थानीय व्यापारियों ने अपनी समस्यायें उठायीं। व्यापार मंडल पदाधिकारियों नें अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही| संचालन गर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना ने किया। नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने व्यवस्था देखी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, नगर अध्यक्ष मो० इखलाक, नगर कोषाध्यक्ष राजन राय जौली राजपूत रहे।

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]