महिला आयोग सदस्य 19 को सुनेंगी आधी आबादी की फरियाद

0
164

फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्य दरबार लगाकर फरियादी महिलाओं की समस्याओं को सुनेगी और निस्तारण के निर्देश देंगी|
जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 19 फरवरी को फतेहगढ़ के निरीक्षण भवन में राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव अपना जनता दरबार लगायेंगी| वह 19 फरवरी को 11 बजे निरीक्षण भवन में पंहुचेगी और आयीं महिला फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगी| सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर रहने के निर्देश दिये गये है|
हिना के मामले पर नही हुई कार्यवाही
बीते 1 जनवरी को महिला आयोग की सदस्य ने कमालगंज की डांसर हिना के गोली लगने के मामले में भाजपा ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक से हिना के मामले में कार्यवाही कराने के कड़े निर्देश दिये थे| लेकिन मामले के डेढ़ महीने बाद भी अभी तक कोई उसके घर मदद के लिए झकने तक नही गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]