लखनऊ कोर्ट में बम धमाके के बाद फर्रुखाबाद में भी अलर्ट

0
194

फर्रुखाबाद: लखनऊ न्यायालय परिसर में बम धमाके के बाद फतेहगढ़  कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस आने-जाने वाले संदिग्ध की तलाशी लेती नजर आयी|
लखनऊ कोर्ट में गुरुवार की सुबह बम धमाके की घटना के बाद कचेहरी फतेहगढ़ कोर्ट में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।  कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और परिसर के मुख्य दरवाजे पर पुलिस ने सघन तलाशी भी ली|  साथ ही न्यायालय के सभी गेटों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और तलाशी लेने के निर्देश दिये गये।
पुलिस पूरे दिन कचेहरी के आस-पास अलर्ट मोड़ पर रही| स्थानीय अधिसूचना ईकाई को भी सक्रिय किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]