सीएचसी इंचार्ज सहित 13 कर्मी डियूटी से मिले गायब

0
129

फर्रुखाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित कई कर्मी गायब मिले| सभी से जबाब तलब किया गया है|
शुक्रवार को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० दलवीर सिंह ने दोपहर 2:40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन का औचक निरीक्षण किया| जंहा उन्हें उपस्थिति पंजिका निरीक्षण में  तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० अमित अग्रवाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार मौर्य, आरबीएसके की डॉ० अफसा रहीस, डॉ० सुरेन्द्र राठौर, डॉ० निर्दोष कुमार, सुनीत रंजन, संजय बाथम, प्रियंका पाल, सत्यपाल सिंह, रंजना दीक्षित, पूजा मिश्रा, डॉ० रितु सिंह, ब्लाक अकाउंट मैनेजर विभोर आदि लोग मौके से गायब मिले|  वही मौके पर मौजूद कर्मियों ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नही किये थे| जिस पर सभी से जबाब तलब किया है|
प्रभारी सीएमओ नें सीएचसी इंचार्ज सहित सभी अनुपस्थित लोगों से जबाब तलब अपने कार्यालय में किया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]