छड़ियों के साये में गुजरा शेख जी का डोला

0
142

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) नार-ए-तकबीर अल्लाह-ओ-अकबर, ले चल पीर की सदाओं के बीच शेख जी का डोला छड़ियों के सायें में भोजपुर चिल्लाहगाह से शेखपुर दरगाह शरीफ पंहुचा| दरगाह के पास अकीदतमंदों की भीड़ एकत्र रही|
हमेशा की तरह गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहने वाले हजरत शेख मखदूम के 696 वें उर्स गुरुवार को बाद नमाज जोहर मुरीदीन छड़ियों की हिफाजत में खिरका शरीफ लेकर शेखपुर दरगाह से भोजपुर चिल्लाहगाह पंहुचे| यंहा सज्जादानशीन अजीजुल हक ग़ालिब मियां को गुस्ल देकर खिरका शरीफ पहनाया गया| जंहा उन्हें नीम बेहोशी तारी हुई तो उन्हें डोली से अल्ला-ओ-अकबर की बुलंद सदाओं के साथ शेखपुर दरगाह लाया गया |
इसके बाद उन्हें ढप बजाकर फ़ारसी की रुबाई पढ़ी जिसके बाद सज्जादाशीन होश में आ गये| उन्होंने अमन चैन की दुआ की| इसके साथ ही मुरादें पूरी होनें पर गुलपोशी की और अकीदत मंदों की भीड़ उमड़ी रही| सुरक्षा में पर्याप्त मात्रा में फ़ोर्स के साथ कमालगंज थानाध्यक्ष अंगद सिंह, जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम जादौन तैनात रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]