उर्स मेले का कमालगंज में अवकाश, लेकिन शहर के विद्यालयों में भी पड़ गये ताले

0
149

फर्रुखाबाद: कमालगंज के शेखपुर में उर्स मेले का आयोजन होनें के चलते विकास खंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों का अवकाश कर दिया गया| लेकिन आदेश का सहारा लेकर शहर के भी विद्यालयों में ताले लटकते नजर आये|
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह नें बीते बुधवार को कमालगंज के उर्स मेले के लिए विकास खंड कमालगंज और उसकी सीमा से लगे विद्यालयों का अवकाश गुरुवार को कर दिया| आदेश का सहारा लेकर नगर के बीचों -बीच चल रहे विद्यालयों में भी ताले लटकते नजर आये| नौनिहाल अध्यापकों के इंतजार में एक पैर पर खड़े रहे| लेकिन ताला नही खुला|
बीएसए दीवान सिंह नें बताया की अवकाश केबल मेला सम्बन्धित क्षेत्र के लिए किया गया है| यदि नगर के विद्यालयों नही खुले तो जाँच करायी जायेगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]