दिल्ली में फिर आप की सरकार, फर्रुखाबाद में कार्यकर्ताओं का जश्न

0
153

फर्रुखाबाद: दिल्ली प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव में आप की भारी जीत होते ही जिले में भी कार्यकर्ता जोश में आ गये| कार्यकर्ताओं नें बीच बाजार ढोल नगाड़े पर डांस किया और मिठाई खिलाकर एक दुसरे को बधाई दी|
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अतुल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए और उन्होंने जमकर नारेबाजी की| इसके बाद ढोल की आवाज पर कर्यकर्ता जमकर थिरके| आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली में आप का काम बोला जिसके बाद जनता नें काम को ही वोट दिया| जनता ने यह बता दिया कि कोरे वादे अब नही चलेंगे| आप नेताओं ने कहा कि उन्होंने जीत के जश्न के साथ ही एक संकल्प लिया कि यूपी में भी योगी सरकार की नाकामी को जनता के बीच जाकर बतायेंगे और यूपी में भी आप सरकार बनायेंगे|
इस दौरान राजगौरव पाण्डेय, गौतम कश्यप, रामकिशन कश्यप, योगेन्द्र नाथ मिश्रा, राजीव् शाक्य आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]