कोल्ड के शुभारम्भ पर उमड़ी अन्नदाताओं की भीड़

0
136

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को हबन पूजन के साथ शुरू हुए कोल्ड के स्तर में नवीन सत्र में किसानो की भारी भीड़ देखनें को मिली वही आलू लेकर आये किसानों नें अपना आलू कोल्ड में भंडारण किया|
फतेहगढ़ के रखा स्थित गिरिजा देवी-गिरीश बाबू कोल्ड का शुभारम्भ विधि-विधान के साथ हुए हबन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ| जिसमे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित बाबू सिंह दद्दू, गिरीश बाबू, विजय यादव व अजय यादव नें हबन में आहुति दीं| इसके बाद तय मुहूर्त पर भंडारण का कार्य शुरू हुआ| लगभग 30 हजार पैकेट का भंडारण पहले दिन ही हो गया|
सिब्बू यादवम, रिंकू अग्निहोत्री आदि नें व्यवस्था देखी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]