फिल्मों में बेस्ट ऑडियोग्राफी का जिले के गौरव को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

0
121

फर्रुखाबाद: फिल्मों में वेस्ट साउंड डिजाइन करने के मामले में जिले के बेटे को उपराष्ट्रपति नें सम्मानित किया| जिससे जिले का मान बढ़ा है| गौरव को मिले सम्मान से परिवार में खुशी का माहौल है।
नगर के आवास विकास स्थित एक होटल  में बजरिया सालिगराम निवासी रामकुमार वर्मा के पुत्र गौरव ने वार्ता की| गौरव वर्मा नें बताया कि वह फिल्मों में  साउंड डिजाइन का कार्य करते है| जिसके चलते उन्हें मराठी फिल्म तेंडल्या के लिये उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया| गौरव नें बताया कि उन्होंने उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा फर्रुखाबाद नगर से ही हासिल की| इसके बाद ग्रेटर नोएडा से बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी की डिग्री हासिल की और 2016 में मुंबई चले गये| इसके बाद कई फिल्मों में लगातार कार्य किया| मराठी, तेलगु और कुछ लघु फिल्मों में भी काम किया|
गौरव की मेंहनत रंग लायी और बीते दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 दिसंबर को उपराष्ट्रपति ने बेस्ट ऑडियोग्राफी के लिए सम्मानित किया है। गौरव का कहना है कि फ़िल्में समाज का आईना है| आशा देवी वर्मा, मिथलेश, मुकेश गुप्ता आदि रहे ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]