सेन्ट्रल जेल के बंदियों पर मधुमखियों का हमला, आधा दर्जन भर्ती

0
173

फर्रुखाबाद: आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होनें वाली परेड में शामिल होंने से पूर्व सेन्ट्रल जेल के बैंड को रिहर्सल के लिए भेजा गया| जंहा उन पर मधुमखियों नें हमला बोल दिया| कुछ पुलिस कर्मियों को भी  मधुमखियों के काटा|
केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ से रामप्रसाद पुत्र महावीर, दिनेश चन्द्र पुत्र छोटे लाल, सुनील पुत्र पच्चा, विमल पुत्र रमेश, विजय पुत्र रामप्रसाद, साहब लाल पुत्र छत्रपाल आदि पुलिस लाइन फतेहगढ़ भेजे गये| जंहा उनका रिहर्सल होना था| लेकिन अचानक कही से हजारों मधुमख्खी आ गयी| उन्होंने बंदियों पर हमला बोल दिया|
जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी| कुछ पुलिस कर्मियों पर भी मधुमख्खीयों ने हमला बोला| हालत गंभीर देख बंदियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती दारोगा खेमपाल सिंह ने लोहिया में भर्ती कराया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]