फर्रुखाबाद: मौसम ने एक बार फिर करवट बदल दी। सुबह से ही बादल छाए है। वातावरण में अंधेरा सा छा गया है। वाहनों को लाइट जला कर गुजारना पड़ा। उधर इस दौरान बढ़ी ठंड से एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई।
रविवार को अचानक मौसम के तेवर फिर बदले से महसूस हुए। तेज हवा के साथ एक बार फिर ठंड ने वापस लौटने की दस्तक दी थी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश का असर यहां भी साफ महसूस होने लगा था। सुबह कोहरा और फिर बादल छा गए। मौसम सर्द हुआ तो एक बार फिर से लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में पैक हो गए। शीतलहर का अहसास भी लोगों को हुआ, इससे लोग कांप उठे।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


