युवा कांग्रेस नें किया बूथ कमेटी का गठन

0
127

फर्रुखाबाद: युवा कांग्रेस ने अपनी जड़े मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है| युवा कांग्रेस अपने संगठन का विस्तार करने में जुट गयी है| जिसके चलते युवा कांग्रेस नें बूथ कमेटी का गठन किया|
जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में विधान सभा सदर के वार्ड 24 आजाद नगर में बूथ कमेटी का गठन किया गया| कार्यक्रम का संयोजन महासचिव सलमान अली नें किया| जिसमे विधान सभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, विधान सभा सचिव शिवम वाजपेयी की मौजूदगी में पदाधिकारी नियुक्त किये गये| जिलाध्यक्ष नें कहा कि संगठन के लिए बूथ स्तर पर लगातार कार्य कर रहे युवाओं को जिम्मेदारी दी गयी है|
यह पदाधिकारी हुए घोषित
इमरान खान वार्ड 24 आजाद नगर अध्यक्ष, समरेज खान बूथ अध्यक्ष 245, इससाद खान बूथ अध्यक्ष 242, रफीक मंसूरी बूथ अध्यक्ष 246 का बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया|
यह भी रहे मौजूद
सहजाद, शहनवाज, फरमान, जीशान, अरिम अली, फैसल खां पूर्व नगर महामंत्री इमरान अंसारी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]