प्रधान पर सरकारी भूमि कब्जा करने का मुकदमा

0
109

फर्रुखबाद:(शमसाबाद) भाजपा नेता व ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया गया है| भाजपा नेता नें मुकदमा फर्जी होनें लिखाये जाने की बात कही है|
ग्राम कुईयाँ संत की ग्राम प्रधान किरन देवी नें एसडीएम कायमगंज अमित आसेरी से शिकायत की| उसने कहा कि गाँव की जमीन खसरा संख्या 241  पर कुछ अज्ञात लोग कब्जा करना चाहती है| कुछ लोग कब्जा करे हए भी है| ग्राम कुईयां खेड़ा के प्रधान साबन गंगवार उसी जमीन पर नीब भरवा रहे है| जब मना किया तो काम बंद नही किया| इसके बाद लेखपाल को सूचना दी| लेखपाल नें मौके पर जाकर काम करने से मना किया|
बीती शाम को उसी भूमि पर गेट भी लगा दिया| जिसके बाद चौकी इंचार्ज फैजबाग़ नें काम बंद करा दिया| स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कृत्य की आलोचना करते हुए बाजार बंदी का फैसला लिया है फैसले में कहा गया है ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर 14 जनवरी को बाजार बंद रहेगा इस बाजार बंदी के तहत ग्रामीण अपना विरोध प्रकट करेंगे|
साबन गंगवार नें बताया कि मुकदमा फर्जी तरह से दर्ज किया गया है| विद्यालय का निर्माण कराया गया मेरे घर का निर्माण नही है| विद्यालय फाइफ स्टार हो गया है| भूमि परिवर्तन निदेशालय अनुसूचित जाति की है| कुईयाँ संत की ग्राम प्रधान किरन देवी खुद ही कब्जा कराये हुए है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]