विवेकानन्द जयंती पर वृद्धजनों के साथ साझा की गजक की मिठास

0
109

फर्रुखाबाद: विवेकानंद जयंती एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद पांचाल शाखा खिचड़ी व गजक भोज का आयोजन शहर के ग्राम नारायनपुर स्थित वृद्धाश्रम में किया गया|
कार्यक्रम में  प्रांतीय वित्त सचिव कन्हैया लाल जैन अध्यक्ष, अतुल रस्तोगी ने विवेकानंद  एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। कन्हैया लाल जैन ने विवेकानंद के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये। सभी बुजुर्गो के साथ खिचड़ी भोज गजक का वितरण हुआ। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्यों का भी सहभोज हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था संयोजक ब्रिजेश गुप्ता ने देखी।
प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल के केके पाठक, राम कुमार मिश्रा, कादम्बरी मिश्रा, जितेंद्र कुमार शिवम गुप्ता, सचिन मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, राजेश राजपूत, अमरनाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता संचालन देव कुमार शर्मा ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]