कसम परेड के बाद 235 जवान बने भारतीय सेना के अंग

0
157

फर्रुखाबाद: राजपूत रेजीमेंट सेंटर के 235 रिक्रूट कसम परेड के बाद भारतीय सेना का हिस्सा बन गये| जवानों को देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने की शपथ दिलाई उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को मैडल लगाकर सम्मानित किया गया।
फतेहगढ़ में स्थित सेंटर के करियप्पा मैदान में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमे मेजर जनरल रवि झंडियाल ने परेड की सलामी ली| 235 जवानों नें अनुशासन व सधे कदमों के साथ परेड मैदान पर कदमताल देखकर मैदान पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर रिक्रूटो की हौसला अफजाई की। मेजर जनरल के कहा कि आज से सभी जवानों पर रेजीमेंट का विजय या वीरगति का सिद्धांत लागू होता है। कहां की रेजीमेंट में जाने के बाद सभी जवान अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अनुशासन, राष्ट्रवाद, राष्ट्रप्रेम के लिए जानी जाती है। काकी सभी जवान योद्धा है और लड़ना आपका धर्म है। सभी जवानों को युद्ध के लिए हमेशा तन मन से तैयार रहने की जरूरत है।
इस दौरान ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट रविंद्र, संतराम, राम अवतार को मेडल लगाकर सम्मानित किया गया। परेड की अगुवाई रिक्रूट बुबई डे नें की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]