भाजपा नें सीएए पर मांगा जनता का समर्थन

0
123

फर्रुखाबाद: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)पर लोगों का समर्थन जुटाने के लिए भाजपा के नेताओं ने गुरुवार सघन जनसम्पर्क किया। इसके साथ ही सीएए की जानकारी दे पत्रक बांटे|
भाजपा के फर्रुखाबाद पूर्वी नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं नें घर-घर दस्तक दी और सीएए के समर्थन में पत्रक बाँट लोगों को जागरूक किया| नगर अध्यक्ष नें कहा कि जनसम्पर्क अभियान के दौरान नागरिका संशोधन कानून को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग इसके समर्थन में खड़े नजर आए।
इस दौरान विश्राम सिंह यादव, रजनी गुप्ता,संजू शर्मा,घनश्याम गुप्ता आदि रहे|
बुधवार को भी चला था अभियान
बुधवार को भी पश्चिमी नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के साथ नगर मंत्री गुजंन अग्निहोत्री नें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाकर प्रचार किया था|
फर्रुखाबाद पश्चिमी नगर अध्यक्ष ने भी किया जागरूक
मंडल के टाउन हॉल सेक्टर में सभासद आदेश गुप्ता के आवास पर सीएए जनजागरण पर बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे बूथ अध्यक्षों को बूथ पर जाने के लिए पार्टी के दिशा निर्देश से अवगत कराया गया| पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाल व पगड़ी पहना कर नव नियुक्त नगर अध्यक्ष विकास पांडेय का स्वागत किया| बैठक उपरांत सेक्टर के विभिन्न अल्पसंख्यक मोहल्लों में सीएए को लेकर विरोधी पार्टियों द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया।  नरेंद्र राठौर, सरल त्रिवेदी, रामकिशोर सैनी, अभिनव गुप्ता, मृत्युंजय पाठक,संजू वर्मा,बिल्लू सक्सेना आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]