संगठन की छवि को और सुधारने का कार्य करे कार्यकर्ता

0
132

फर्रुखाबाद: नागरिकता संसोधन बिल के सम्बन्ध में एक कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पार्टी कार्यालय आवास-विकास में किया गया| जिसमे भाजयुमो नें जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को सम्मानित भी किया|
जिलाध्यक्ष नें कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहकर पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए। अपने व्यवहार और आचरण से पार्टी कार्यकर्ता संगठन की छवि को और सुधारने का कार्य करें| नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर विरोधी षड्यंत्र करके समाज में भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव की स्थितियां बना रहे| कार्यकर्ता लोगों को सीएए के प्रति जागरूक करें| अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री मयंक सिंह बुंदेला ने की।
पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत, हिमांशु गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी व लालाराम शाक्य नें भी सम्बोधित किया| फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, बढ़पुर मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य,शिवम दुबे,रानू दीक्षित,अरविन्द भदौरिया, अमन गुप्ता, पिंटू राठौर, केके चतुर्वेदी, राजीव प्रताप सिंह, अजीत महाजन ,आशीष दुबे उर्फ छोटू, रजनीश मिश्रा, रहें|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]