घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

0
135

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरों नें सूने पड़े घर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेबरात चोरी कर लिए गये|पुलिस मामले को दबाने में जुटी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया मौलबी बदन खां निवासी आनन्द कुमार नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपनें परिवार के साथ जनपद कन्नौज एक कार्यक्रम में हिस्सा लेनें गया था| मेंन गेट पर ताला लगा था| बीती रात चोरों नें मुख्य गेट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार रूपये और लाखों के जेबरात चोरी कर लिए|
शहर कोतवाल देवेन्द्र दुबे नें बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नही है| शिकायत आने पर जाँच की जायेगी|  

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]