सिचाई विभाग जेई के पुत्र को लगी गोली

0
100

फर्रुखाबाद: सड़क किंनारे हो रहे झगड़े को देखने के सिचाई विभाग जेई के पुत्र को गोली लग गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| पुलिस पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नयन निवासी सिचाई विभाग के जेई मुकेश कुमार का पुत्र अरुण ग्राम विजाधरपुर के निकट रिलायंस पेट्रोल पम्प से बाइक में पेट्रोल डालाकर लौट
रहा था| अरुण नें बताया कि जब वह पालीटेक्निक कालेज के निकट से गुजर रहा था तो उसे सड़क किनारे झगड़ा होते दिखा| वह रुककर झगड़ा देखने लगा| अचानक एक गोली उसके पेट में आ लगी|
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| सूचना मिलने पर सीओ मन्नी लाल गौड़ व कोतवाल अजय नारायण सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरी क्षक नें बताया कि पड़ताल की जा रही है| आरोपियों की तलाश जारी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]