परिजनों से विवाद के बाद ग्रामीण नें लगायी फांसी

0
107

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीती रात परिजनों से विवाद के बाद ग्रामीण नें अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम चंदुईया निवासी 51 वर्षीय मोतीलाल कश्यप का पत्नी जयदेवी और पुत्र अरविन्द और पुष्पेन्द्र के साथ विवाद हो गया था| जिसके बाद मोतीलाल से परिजनों की मारपीट भी हुई| परिजनों के अनुसार उसी समय मोती अपने दूसरे घर चला गया|
सुबह पत्नी जयदेवी उसे जगाने गयी तो उसने कमरे का दरवाजा नही खोला परिजनों ने दीवार
फांदकर देखा तो मोती का शव छत के कुंडे में रस्सी के फंदे पर झूल रहा था|
मृतक के भतीजे राजवीर नें पुलिस को घटना की जानकारी दी| जानकारी मिलने पर अचरा चौकी इंचार्ज हरीओम शर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]