शीतलहर के चलते सभी विद्यालय 21 दिसम्बर तक बंद

0
115

फर्रुखाबाद: शीतलहर के चलते नौनिहालों को विद्यालय जाने में हो रही समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए नें आगामी 21 दिसम्बर तक के लिए विद्यालय बंद कर दिया| बीते दिन शैक्षिक महासंघ ने ज्ञापन भी दिया था|
बीएसए रमेश चन्द्र जौहर नें जारी आदेश में कहा है कि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के द्वारा फोन पर निर्देश मिले जिसके चलते शीतलहर एवं ठडं के प्रकोप को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त प्रकार के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन व मान्यता प्राप्त, सीबीएसई व आरसीएससी के विद्यालय 18 से21 दिसम्बर तक बंद रहेंगे| इसके साथ ही विद्यायलों के सभी स्टाफ कायाकल्प एवं विद्यालय सम्बन्धी कार्य करेंगे|
बीएसए नें जेएनआई को बताया कि समस्त विद्यालयों के बच्चो का अवकाश किया गया है|लेकिन शिक्षक अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में पंहुचेगें| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]