प्रियंका गाँधी के समर्थन में धरने पर बैठे कांग्रेसी

0
108

फर्रुखाबाद: नागरिकता कानून के विरोध में उग्र होता जा रहा है। जामिया मिल्लिया में रविवार को छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस महासचि‍व प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठी हैं। जिसके समर्थन में जिले के कांग्रेसी भी सोमवार शाम को धरने पर बैठ गये| उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की|
फतेहगढ़ के जेएनबी रोड तिराहे पर स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसी धरने पर बैठ गये| कांग्रेसियों नें जामिया मिल्लिया छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया| इसके साथ ही साथ कहा की उनकी राष्ट्रीय महासचिव धरने पर बैठी है जिससे पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है| जब तक नेतृत्व की तरफ से कोई इशारा नही मिलता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा |
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, अजय कटियार, सुरेश चन्द्र कठेरिया, संजय राठौर, विपुल सिंह, रधुवीर यादव, संतोष गुप्ता, फाजिल अलीम, जीशान, डालचन्द्र कठेरिया आदि धरने पर बैठे है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]