नाले में तैरता मिला नवजात बालिका का शव

0
138

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला गंगा नगर के नाले में सुबह नवजात बालिका का शव पड़ा देख भीड़ लग गई। पुलिस ने शव नाले से निकलवाकर छानबीन शुरू कर दी है। बालिका की मौत नाले में फेंकने से हुई, उसे मारकर फेंका गया या फिर मौत के बाद उसे नाले में फेंका गया, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर नवजात का शव नाले में फेंकने को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
नवजात बच्ची का शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई|  सफाई कर्मी अजय कुमार वाल्मीकि ने जब नाली की सफाई की तो देखा उसमें नवजात शिशु पड़ा हुआ है|  उसकी जानकारी सफाई नायक रफीक को दी| मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई| सफाई कर्मियों  बच्ची को बाहर निकाला तो देखा बच्ची मृत पड़ी हुई थी|  देखकर आशंका जताई जा रही कि उसको देर रात्रि किसी ने नाले में फेंक दिया| सूचना पर काफी भीड़ लग गई|
गंगानगर निवासी भाजपा नेता अजय कुमार ने कादरी गेट चौकी पुलिस को सूचना दी|  जिस पर चीता मोबाइल के सिपाही वहां पहुंचे और बच्ची के शव को बिना पंचनामा भरे मोर्चरी में ले जाकर रखवा दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]