बालिकाओं को यातायात के नियम बता जागरूक किया

0
145

फर्रुखाबाद:(कंपिल) यातायात माह के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आइएसआइ मार्क वाले हेलमेट का प्रयोग करने पर जोर दिया गया।
क्षेत्र के श्री कृष्ण सहाय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पंहुचे थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें स्कूल की छात्राओं को यातायात के प्रति जागरूक किया| थानाध्यक्ष नें यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना के दौरान बाइक सवार आगे की ओर गिरता है, जिसमें उसके सबसे पहले हाथ आगे आते हैं। यदि हाथ आगे नहीं आए तो बाइक सवार सीधे सिर की तरफ से जमीन पर गिरता है। इससे सिर में गंभीर चोट आने पर मौत हो जाती है। दुर्घटना के दौरान जान बचाने को हेलमेट का प्रयोग आवश्यक है।
इसके साथ ही कार में सीटबेल्ट लगाये की भी सलाह दी गयी| छात्राओं को महिलाओं से सम्बन्धित होनें वाले अपराधों और उनसे बचने के प्रति जागरूक किया| प्रधानाचार्य मनोज कुमार, प्रभारी एंटी रोमियो उपनिरीक्षक दीपक कुमार, डीपी गौतम, प्रधानाचार्य मनोज कुमार
आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]