धूमधाम से निकली ठाकुर जी की बारात

0
238

फर्रुखाबाद: गाजेबाजे के साथ शुक्रवार को ठाकुर जी (विष्णु भगवान) की बारात निकाली गई। बरगदिया घाट पर धूमधाम से तुलसी विवाह हुआ। इस दौरान भव्य झांकियां निकाली गईं।शुक्रवार तड़के श्री तुलसी विवाह बारात कमेटी फतेहगढ़ के प्रबंधक अनुराग दुबे डब्बन के नेतृत्व में मोहल्ला गोला कोहना स्थित राधाकृष्ण मंदिर से ठाकुर जी (विष्णु भगवान) की बारात प्रारंभ हुई। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश और उसके पीछे रिद्धि-सिद्धि, तुलसी, विष्णु भगवान की झांकी थीं। अघोरी की झांकी में शिव जी आकर्षण का केंद्र रहे|
बारात मुख्यमार्गों से होती हुई बरगदिया घाट पहुंची। बरात का जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की| यहां विधि-विधान से तुलसी विवाह कार्यक्रम कराया गया। बारात में डॉ० अनुपम दुबे, अभिषेक दुबे (जीतू) नें सुन्दर अतिशबाजी का प्रदर्शन किया| गंगा घाट पर अनुराग दुबे डब्बन, मीनाक्षी दुबे, कुमकुम दुबे, बेबी मिश्रा, विजय दुबे (मटर लाल) आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]