नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5600 मरीजो ने कराया उपचार

फर्रुखाबाद: एसएन ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने अपना उपचार कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया| चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही साथ परामर्श भी मुफ्त में दिया है|
शहर के सतवाड़ा स्थित साथ समाज की चौकी पर रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ| डॉ० रजनी सरीन के साथ ही साथ एसएन ट्रस्ट के राकेश साध व चमकेश साध ने पूरी कमान शिविर में तकरीबन 5600 मरीजों को देखा|
दिल्ली के चिकित्सको के साथ ही शहर के मुख चिकित्सकों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर मरीजों को देखा| जिसमें डॉक्टर शरद चंद्र अग्निहोत्री, कैंसर डॉक्टर युवराज सिंह, शोभा सक्सेना, डॉ० विवेक सक्सेना, डॉ० आरपी सक्सेना, दिल्ली अपोलो के चिकित्सक डॉ० अमित कुमार, सुशील जैन, अजय सिन्हा, अंकुर बंसल, डॉ० अजय सिन्हा आदि रहे|