महिला अधिकारियों की टीम नें परखी अस्पतालों की हकीकत

0
119

फर्रुखाबाद: शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की हकीकत परखने महिला अधिकारियों की टीम अस्पतालों के साथ ही साथ अन्य जगह भी पंहुची और हकीकत से रूबरू होकर रिपोर्ट तैयार की|
आईएफएस अदिति शर्मा, पीसीएस दीपाली और पीपीएस रत्ना पाण्डेय के साथ सीएमओ डॉ० चन्द्रशेखर के साथ लोहिया महिला अस्पताल पंहुची| उन्होंने ओपीडी में महिलाओं से पूंछतांछ की| उनसे योजनाओं की हकीकत जानने का प्रयास किया| डॉ० नमिता दास, डॉ० स्वेता तिवारी से भी जानकारी ली| प्रसब कक्ष में अभिलेख चेक किये| टीम नें कमालगंज सीएचसी में जाकर भी निरीक्षण किया| उन्होंने सीएचसी में महिला मरीजों का भोजन चार्ट दीवार पर लगाने के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]