आतिशबाजी दुकान पर दबंगों का हमला, भाजपा उपाध्यक्ष से मारपीट व पटाखा व्यापारी को लात-घूंसों से पीटा, एक गिरफ्तार

0
127

फर्रुखाबाद: बीते दिनों भाजपा की रैली में शामिल होनें गये नगर उपाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री के साथ मारपीट का मामला ठंडा भी नही पड़ पाया था कि एक और भाजपा नेता व दुकानदार को आतिशबाजी की दुकान में घुसकर पीट दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| अन्य की तलाश की जा रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के दयाराम गली निवासी आनन्द कपूर उर्फ़ राजा पुत्र भोला कपूर नें दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि वह बीती रात सातनपुर आलू मंडी के निकट आतिशबाजी की दुकान पर बैठा था| उसी दौरान सातनपुर निवासी नितिन यादव पुत्र रामौतार यादव, उसका मौसेरा भाई अजीत पुत्र अजय पाल व नितिन की बुआ का लड़का थाना नवाबगंज के सिरौली निवासी कुन्नु पुत्र कृपाल सिंह सफेद कार पर सबार होकर आये| उन्होंने दुकान में बैठे चचेरे भाई सौरभ कपूर उर्फ़ गोल्डी पुत्र अशोक कुमार कपूर को पकड़ लिया और बाहर लेजाकर मारपीट करने लगे| यह देखकर आनन्द कपूर व उनके चाचा अशोक कपूर व मैनेजर मनोज राजपूत उसे बचाने के लिए बाहर गये|
यह देखकर दबंगों नें लोहे की राड आदि से उन लोगों पर भी हमला कर दिया| जब सभी भीतर भागे तो दबंग भी भीतर दाखिल हो गये| उन्होंने सौरभ और आनन्द को जमकर लात-घूंसों से पीट दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें धारा 147, 148, 149, 504, 506 v 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस नें घटना के सम्बन्ध में एक को गिरफ्तार किया है| जाँच आईटीआई चौकी इंचार्ज रामकेश को दी गयी है|मैनेजर मनोज राजपूत भाजपा नगर फतेहगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]