रामनवमी पर शहर में जगह-जगह हुये भंडारे

0
114

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) रामनवमी पर पूरा शहर श्रद्धा से सराबोर रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हवन-पूजन भंडारे के आयोजन किए गए। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही।
नगर  में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व मंदिरों में आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। नवरात्र के अंतिम दिन कन्याभोज के साथ मां जगदंबा की विदाई दी गई। लोगों ने पुण्य कमाने के लिए भंडारों का आयोजन किया। शहर के मुख्य मार्ग पर ही कई स्थानों पर किए गए भंडारे में लोगों ने प्रसाद छका।
लाल दरवाजे से लेकर गुरुगाँव देवी मन्दिर तक जगह-जगह भंडारे के काउन्टर लगाये गये| जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी (भोले) के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन गुरुगाँव देवी मन्दिर के निकट किया गया| जिसमे कड़ी व चावल का प्रसाद भक्तों ने चखा| इसके साथ ही कचौड़ी सब्जी का भी लोगों नें लुफ्त उठाया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]