फर्रुखाबाद: नवरात्र के अवसर पर बीती रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में रात भर श्रद्धालु देवी गीतों पर झूमे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
नगर के रेटगंज में मिश्रा ब्रदर्स म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा जागरण में भजन व भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गयी| परिसर का फूलों से श्रंगार कराया गया। मां दुर्गा की आकर्षक झांकी सजाई गई। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों ने मां की भेंट प्रस्तुत की। कलाकारों ने देवी गीतों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। माता ने बुलाया है, हम तो
चले मां के द्वार, माता अपने चरणों में शरण दे दो, देवी मां जग की माता है, हम सब मां के सेवक हैं, शेरों वाली पहाड़ों वाली, सबकी मुराद पूरी करने वाली माता रानी, माता रानी का सजा है दरबार, माता हम पर कृपा बरसा दो आदि गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।
जागरण में काली का तांडब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा| अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कानपुर से आयीं गायिका सोनाली शर्मा, कन्नौज से संदीप वर्मा, फर्रुखाबाद से हर्षित मिश्रा, कानपुर चौबेपुर से प्रिया दुबे आदि गायकों ने समा बाँधा| अलीगढ़ से आये झांकी के कलाकारों नें समा बाँधा| जिसमे उड़ते हुए हनुमान, शिव-पार्वती व राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही| व्यापारी नेता अरविन्द गुप्ता (राजू) व प्रांशु गुप्ता नें व्यवस्था देखी|
देवी जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


