बर्खास्त सिपाही को हरदोई पुलिस नें उठाया

0
122

 

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) सुबह घर से टहलने के लिए निकले के लिये निकले बर्खास्त सिपाही को हरदोई पुलिस उठा ले गयी। बर्खास्त सिपाही की पत्नी ने इस सम्बंध में थाने में सूचना दी।

थाना क्षेत्र के ग्राम महरुपुरराबी निवासी बर्खास्त सिपाही रामबाबू की पत्नी रोशनी नें थाने में सूचना दी। रोशनी नें पुलिस को बताया कि उसके पति सुबह टहलने के लिये निकले तो उन्हें एक सफेद बुलैरो सबार लोग उठा ले गये। उसने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ लोगों ने उसे बताया कि जनपद हरदोई के पाली थाने की पुलिस पति को ले गयी है। रोशनी ने बताया कि उसके पति रामबाबू पुलिस विभाग से बर्खास्त सिपाही है।

प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह ने बताया कि उन्हें इस सम्बंध में जानकारी नही मिली है। जानकारी की जायेगी।

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]