याद आईं नीर भरी दुख की बदली की रचयिता “महीयसी”

0
136

फर्रुखाबाद:  छायावाद की महान कवयित्री महीयसी महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर बुधवार को उनकी प्रतिमा पर विभिन्य साहित्य संस्थाओं के साहित्य प्रेमियों ने  माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
नगर के रेलवे रोड पल्ला तिराहा स्थित महीयसी महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना, संस्कार भारती, दीप संस्था ने सामूहिक रूप से महादेवी जी को माल्यार्पण किया|  भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह ने भी महादेवी को माल्यार्पण कर नमन किया|  साहित्यकारों ने महादेवी वर्मा अमर रहे के नारे भी लगाए। अभिव्यंजना के समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय पुस्तकालय फतेहगढ़ को महादेवी के नाम पर रखने की मांग की|
इस अवसर पर संस्कार भारती के महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय,संस्कार भारती के अध्यक्ष संजय गर्ग, दीव संस्था से निमिष टंडन, रवि मिश्रा, उदय पाल सिंह , श्रीकांत अक्षर, असद मंसूरी, सरदार गुरविंदर सिंह, अनुभव सारस्वत ,दीपक मिश्रा, राजेश हजेला, उपकार मणि, कुलभूषण, आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]