फार्मासिस्ट के घर चोरी का खुलासा जल्द करनें की मांग

0
111

फर्रुखाबाद: फार्मासिस्ट के सरकारी आवास में चोरी की घटना कारित होने के लगभग दो सप्ताह बाद भी पुलिस खुलासा करनें में नाकाम साबित हो रही है| जिसके आक्रोशित फार्मासिस्टों नें जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेट कर उन्हें ज्ञापन सौपा|
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक फार्मासिस्ट डीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन सौपा| फार्मासिस्टों नें डीएम को बताया कि बीते 26 अगस्त को लोहिया अस्पताल के आवासीय परिसर में रह रहे फार्मासिस्ट गरिमा सचान के घर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये का जेवरात सहित नकदी चोरी कर ली थी। जिसके बाद 30 अगस्त को एसपी को ज्ञापन दिया गया था| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई|
इस अवसर पर डा० चक्र सिंह यादव, , डा0 प्रवीन यादव, डा0 सुमित मिश्रा, डा0 विनीत सचान, डा0 अरविंद प्रजापति आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]