दहेज हत्या में पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज

0
192

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) विवाहिता कि दहेज के लिए हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया | जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर सरैया निवासी नन्दराम नें थाना कमालगंज में दर्ज कराए गये मुकदमे में कहा है कि उसने अपनी पुत्री लक्ष्मी का विवाह बीते 20 साल पूर्व थाना कमालगंज के ग्राम किदरापुर निवासी अमरपाल के साथ की थी| बीते 3 सितम्बर को दामाद अमर सिंह का फोन आया कि लक्ष्मी की तबियत खराब है| जिसके बाद जब नन्दराम मौके पर पंहुचे तो लक्ष्मी कि मौत हो गयी थी|
घटना के सम्बन्ध में नन्दराम नें पुत्री के पति अमरपाल, श्याम देवर, सोनेलाल ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| जाँच सीओ राजवीर गौर को जाँच सौपी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]