राज्य महिला आयोग कि सदस्य ने सुनी समस्याएं

0
112

फर्रुखाबाद: महिलाओं के उत्पीड़न के सम्बंध में उनकी समस्याओं को सुनने के लिये राज्य महिला आयोग की सदस्य पँहुची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ के जेएनबी पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में पँहुची राज्य महिला आयोग कि सदस्य रश्मि जायसवाल  ने अपना दरबार लगाया। उन्होंने महिलाओं कि समस्याओं को सुना और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सुनवाई के दौरान अधिकारियों कि मौजूदगी में फरियाद लेकर आयीं महिला फरियादियों को कुर्सी तक नसीब नही हुई। कुल 28 शिकायतें मिली| जिसमे कार्यवाही के निर्देश दिये गये| अधिकतर शिकायतें महिला उत्पीडन की घरेलू हिंसा कि ही आयी|
फरियादी महिलाओं को नसीब नही हुई कुर्सी
आयोग की सदस्य से मिलने आयी फरियादी महिलाओं को गेस्ट हॉउस के बाहर बैठने तक की जगह नही कि गयी| जिससे वह गेट्स हाउस कि फर्श पर ही बैठी रही| लेकिन किसी नें भी उन्हें कुर्सी पर बैठने कि व्यवस्था नही कि| नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर सिंह चौहान, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत प्रसाद आदि रहे।
डीपीओ पर बर्खास्त आंगनबाड़ी नें लगाये आरोप
राज्य ,महिला आयोग की सदस्य के सामने फरियाद लेकर पंहुची बर्खास्त आंगनबाड़ी रूबी खान नें शिकायत की| उसने कहा कि उसका जनवरी 2018 से उसका मानदेय रुका था| जब सुपरवाइजर से कहा तो उसने कहा कि डीपीओ भरत प्रसाद नें 80 हजार रूपये मांगे है उसे देदो काम हो जायेगा| डीपीओ नें आरोप को निराधार बताया | महिला आयोग सदस्य नें आरोपों को फर्जी बताया|

 

[adrotate banner="2"]