कलेक्ट्रेट में फूंका एआरटीओ और पीटीओ का पुतला

0
127

फर्रुखाबाद: अधिवक्ताओं ने हड़ताल के दूसरे दिन भी अपना विरोध जारी रखा। जिसके तहत कलेक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एआरटीओ और पीटीओ का पुतला फूंक दिया गया।

[adrotate banner="3"]

बार एसोसिएशनके महासचिव संजीव पारिया और अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव के नेतृत्व में तकरीबन एक सैकड़ा अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पँहुचे। संजीव पारिया ने कहा कि जिले में दोनों अफसर अब नही रह पायेंगे। अधिवक्ताओं ने अब यह ठान लिया है कि जब तक कार्यवाही नही होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।अधिवक्ताओं ने एआरटीओ सुधेश तिवारी और पीटीओ वीके आनन्द का पुतला फूंक दिया। इस दौरान जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये। आंदोलित वकीलों को देखकर पीएसी जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात रही। डॉ० दीपक द्विवेदी, शिव प्रताप सिंह,अजीत मिश्रा,पुष्पेंद्र यादव, राजेन्द्र यादव, शिखर सक्सेना, भीम दुबे, सचेन्द्र प्रताप सिंह,राजकुमार आदि रहे।

[adrotate banner="2"]