बिजली का करंट लगने से नाई की मौत

0
149

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) दुकान में बिजली का करंट लगने से नाई की मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 48 वर्ष रमाकांत श्रीवास्तव की कमालगंज की सब्जी मंडी में लोहे की टीन दुकान में नाईगीरी का कार्य करते थे। आज दोपहर बाद वर्षा होने पर दुकान की छत से पानी टपकने लगा। रमाकांत दुकान के ऊपर चढ़कर छत पर पन्नी डालने गए थे। उसी दौरान उसका हाथ पास से निकली विधुत लाइन से छू गया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| परिजन उसे लेकर सीएचसी गये जंहा उसे डॉ० मान सिंह वर्मा नें मृत घोषित कर दिया| मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]