विश्व फोटोग्राफी दिवस पर तस्वीरों की प्रदर्शनी

0
151

फर्रुखाबाद: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में मीडिया और अख़बार से जुड़े फोटोग्राफरों नें इसमे अपनी तस्वीरों का प्रदर्शन किया|
नगर  के नया कोठा पार्चा स्थित एशियन इंस्टीट्यूट व मीडिया सेंटर के संयुक्त प्रयास से एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य व सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने फीता काटकर शुभारम्भ किया| इसके बाद प्रदर्शन देखने को भीड़ उमड़ी|

[adrotate banner="3"]

जिसमे जिले भर के छायाकारों नें अपनी-अपनी प्रतिभा को फोटो के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया| इस अवसर पर नेचर, वेडिंग एवं जर्नलिज्म श्रेणी में प्रदर्शनी लगी। जिसमे तकरीबन दो दर्जन फोटोग्राफरों नें हिस्सा लिया| सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| आयोजकों नें कहा कि  प्रदर्शनी को आने वाले दिनों में और भी भव्य रुप दिया जाएगा। जिससे लोग प्रोत्साहित हो सके और अन्य लोगों को भी इसकी प्रेरणा मिल सके।
विजय यादव नें कहा कि कहा कि फोटोग्राफी ऐसी विधा है, जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसकी बेहतर जानकारी हासिल करके युवा सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। वही एक फोटो जीवन की सर्वश्रेष्ठ यादगार बन जाती है| आज के परिवेश में फोटोग्राफी मोबाइल नें आसान कर दी है लेकिन उसके लिए भी सोच की आवश्यकता है|
व्यापारी नेता संजय गर्ग, वरिष्ठ फोटो ग्राफर रविन्द्र भदौरिया, उपकार मणि आदि ने विचार  किये| प्रतियोगिता में जेएनआई के जिला प्रतिनिधि दीपक शुक्ला, नगर  प्रतिनिधि प्रमोद द्विवेदी, अंशुल गंगवार, अक्षय दीक्षित, सीपू तिवारी, टिंकू दीक्षित, विनय शुक्ला आदि ने भाग लिया| आयोजक सुरेन्द्र पाण्डेय, संयोजक अनुराग उर्फ़ रिंकू पाण्डेय ने व्यवस्था देखी| वरिष्ठ पत्रकार इंदु अवस्थी, आकांक्षा सक्सेना, शैलेन्द्र दुबे आदि रहे|

[adrotate banner="2"]