रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

0
118

फर्रुखाबाद: रोडवेज  कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हो गया| सभी निर्वाधित पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने की नसीहत दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ के रोडवेज बस अड्डे पर चुनाव अधिकारी अमित कुमार गोस्वामी, अशोक कुमार सक्सेना ने रोडबेज कर्मियों का चुनाव सम्पन्न कराया| विरोध में किसी के भी दावा ना करने पर शाखा अध्यक्ष के पद पर जरनैल सिंह “पंकज”, शाखा मंत्री के पद पर कश्मीर सिंह कटियार, कोषाध्यक्ष के पद पर नीरज गुप्ता की ताजपोशी की गयी|

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र सक्सेना, अमित यादव (रोहिला), रणवीर सिंह चौहान, राहुल अग्निहोत्री, राहुल दुबे, अनूप सिंह, सतेन्द्र सिंह यादव, अजय पाल सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="2"]