राखी बांध भाइयों से उपहार में लिए पौधे

0
154

फर्रुखाबाद: गुरुवार को इन बहनों ने रक्षा बंधन पर्व अनूठे अंदाज में मनाया गया। जंहा इन्होने मंहगे तोहफे छोड़ भाईयों से पौधे उपहार में लिये| साथ ही रक्षा का वचन लिया। भाईयों ने भी शपथ पूर्वक कहा कि तेरी तरह इसकी भी रक्षा करुंगा। यानी इसके खाद-पानी देकर पालूंगा, बड़ा करुंगा। इसके बाद दोनों ने एक साथ पौधा लगाकर इस रक्षाबंधन को यादगार बनाया। यानी कार्यक्रम में रक्षा, पर्यावरण सुरक्षा और स्वास्थ्य रक्षा का अनूठा संगम हुआ।

[adrotate banner="3"]

थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी राजा द्विवेदी कक्षा नौ के छात्र है| उन्होंने अपनी बहन दिव्या दुबे और पलक दुबे को राखी के बदले उपहार में पौधा दिया| राजा ने कहा की उसने विद्यालय में  पौधारोपण देखा जिससे उसके भी मन में पौधारोपण करने की जिज्ञासा जाग्रत हुई और उसने रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को पौधा भेट कर उनकी रक्षा का वचन भी दिया| फतेहगढ़ के श्रजल दुबे ने भी उपहार में अपनी बहनों को पौधा भेट कर पर्यावरण का संदेश दिया|

[adrotate banner="2"]