देशवासियों के बंधी है स्वतंत्रता की राखी: डीएम

0
304

फर्रुखाबाद: 73 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट भवन फतेहगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज लहराया। ध्वजारोहण के पश्चात सामुहिक रुप से उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी एवं छात्र छात्राओ द्वारा राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट भवन के बाहर लगी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। स्वतंत्रता दिवस पर उपस्थित छात्राओं को मिष्ठान एवं उपहार भेंट किये।

डीएम ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ रक्षाबंधन का भी पवित्र पर्व है। आज के दिन बहने अपने भाई को राखी बांधती है। उसी प्रकार हम सबके भी एक राखी स्वतंत्रता की बंधी हुई है। इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे राष्ट्र निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न हो। समय समय पर कार्यालयों में देश के जवानों व उनके परिजनों के आवेदन पत्र एवं शिकायते प्राप्त होती रहती है। उनके प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होने कहा कि गुणात्मक सुधार कर जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहचान है इसके लिए विशेष कार्य किया जाए। समाज मे अभी भी कुछ वर्ग ऐसा है जिन्हें योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। जिस पर सभी अधिकारियों को अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।समाज की विषमताओं को दूर करें। डीएम नें स्वतंत्रता दिवस पर देश की सुरक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को शत शत नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नीरज कुमार विशेषकार्याधिकारी, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, दिलीप कुमार वैयक्तिक सहायक अपर जिलाधिकारी, सुरजीत गौतम सूचना विभाग, वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी,वीरेंद्र कटियार प्रसाशनिक अधिकारी, अभिलाष वर्मा नाजिर सदर, संजय मिश्रा स्टेनो उप जिलाधिकारी सदर, लक्ष्मीकांत,अजय कुमार निर्वाचन कार्यालय,अवधेश चंद्र, आशुतोष श्रीवास्तव कैम्प सहायक, जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय,नवनीत बिसारिया नायाब नाजिर सदर आदि को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव , नगर मजिस्ट्रेट, अपर उपजिलाधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

[adrotate banner="2"]