सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटक कर मार डाला

0
253

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) खूंखार हो चुके एक सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। यह साड़ पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
बीते सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनकटी निवासी 74 वर्षीय किशोरी लाल वाल्मीकि पखना रेलवे स्टेशन के निकट लगने वाले बाजार में झाड़ू लगाने का कार्य करता था| उसकी पत्नी सुख्खो की कई वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी| बीते सोमवार की शाम किशोरी लाल झाड़ू लगाकर बैठा ही था कि पीछे आये खूंखार हो चुके एक सांड़ ने वृद्ध को पीछे से दबोच लिया और उसको जमीन पर कई बार पटका जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| किशोरी के परिजन उसके शव का लेकर घर चले गये|
सड़क पर दर्जनों खूंखार सांड, सरकारी रिकार्ड में चट कर रहे चारा
योगी सरकार के फरमान का कोई खास असर जमीन पर नही दिख रहा है| शासन के सख्त निर्देश के बाद भी सड़क पर घूमते हुए आवारा सांड आये दिन किसी ना किसी को अपना निशान बना रहे है| लेकिन कोई अफसर कुछ बोलने वाला नही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]