JNI DESK: संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन था आज राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई| सभापति ने इस सत्र का कई मायने में ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बार काफी अच्छा काम काज हुआ जो पिछले कई सत्रों में देखने को नहीं मिला था| उच्च सदन में 32 और लोकसभा में 36 विधेयकों को पारित किया गया| राज्यसभा में आज जलियावाला बाग राष्ट्रीय स्मारक बिल को वापस ले लिया गया और इससे पहले सदन ने मौन रखकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी|
सभापति ने कहा कि सत्र में तीन तलाक बिल का पास होना एक बड़े सामाजिक बदलाव का प्रतीक है. साथ ही जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल जैसे बिल भी काफी अहम रहे. उन्होंने सदन के सभी सदस्यों का आभार जताया और फिर से गतिरोध की ओर न लौटने की अपील की. सभापति ने सचिवालय के कर्मचारियों और महासचिव का भी आभार जताया. सदन के कुछ नए सदस्यों ने मुझे काफी प्रभावित किया है और जानकारी से अचंभित हूं. यह काफी अच्छी शुरूआत है और आने वाले वक्त में भी वह इस धारा पर चलते रहेंगे. राज्यसभा में अब वंदे मातरम गाया जा रहा है. सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है|
राज्यसभा में पास हुए 32 बिल: सभापति




